उत्तराखंड | कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। धामी ने मुलाकात पर कहा कि इस अवसर पर उनसे राज्य में आपदा प्रबंधन एवं पुलिस बल के आधुनिकीकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। धामी ने मुलाकात पर कहा कि इस अवसर पर उनसे राज्य में आपदा प्रबंधन एवं पुलिस बल के आधुनिकीकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बुधवार को अपराह्न लगभग 3 बजे मुलाकात हुई। यह मुलाकात लगभग एक घण्टे तक चली। मुलाकात का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्रीधामी ने बताया कि इस दौरान राज्य के विकास को लेकर बृहद चर्चा हुई। खासतौर पर उन्होंने शाह को दैवीय आपदा से राज्य में हुई क्षति के बारे में जानकारी दी। श्री शाह ने आश्वासन दिया है कि सुख दुख में केन्द्र सरकार मजबूती से उत्तराखण्ड की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे औऱ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा कि इस मुलाकात में कैबिनेट फेरबदल पर भी चर्चा हुई होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">