बड़ा हादसा | कंटेनर में घुसी कार, पति-पत्नी सहित तीन की मौत

फिरोजाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार कंटेनर में घुस गई। हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार को आगरा बल्केश्वर रोड निवासी योगेश अग्रवाल अपनी पत्नी सुशीला और ड्राइवर राजपथ त्रिपाठी के साथ इलाहाबाद से आगरा लौट रहे थे। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर उनकी कार
 

फिरोजाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार कंटेनर में घुस गई। हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को आगरा बल्केश्वर रोड निवासी योगेश अग्रवाल अपनी पत्नी सुशीला और ड्राइवर राजपथ त्रिपाठी के साथ इलाहाबाद से आगरा लौट रहे थे। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर उनकी कार कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ी पहुंची। तीनों के शव गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost