दिल्ली की इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं अभिनेता अक्षय कुमार !

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) बॉलीवूड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार की चर्चा है कि भाजपा द्वारा उन्हें चांदनी लोकचौक सीट से लोकसभा का टिकट थमाया जा सकता है।हालांकि, यहां से अभी भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. हर्षवर्धन सांसद हैं, जो केंद्रीय मंत्री भी हैं। वैसे दिल्ली भाजपा के नेता इस मामले पर कुछ बोलने से परहेज कर
 

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) बॉलीवूड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार की चर्चा है कि भाजपा द्वारा उन्हें चांदनी लोकचौक सीट से लोकसभा का टिकट थमाया जा सकता है।हालांकि, यहां से अभी भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. हर्षवर्धन सांसद हैं, जो केंद्रीय मंत्री भी हैं। वैसे दिल्ली भाजपा के नेता इस मामले पर कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं।

हाल के वर्षों में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अक्षय कुमार की नजदीकियां देखी जा रही हैं। कई मौकों में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हैं।

अक्षय कुमार ने स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े मुद्दे शौचालय पर सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म बनाकर देशवासियों का भी दिल जीता। देश व सेना को आगे बढ़ाने में अक्षय कुमार का योगदान किसी से छुपा नहीं है।

कूचा लंट्टू शाह में बचपन गुजारने वाले अक्षय कुमार का चांदनी चौक से प्रेम जगजाहिर है।चांदनी चौक की बात करते ही वह अपने पुराने दिन में लौट जाते हैं।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/