पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को कश्मीर छोड़ने की एडवाइजरी, जानिए वजह

श्रीनगर (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया कि राज्य में बड़े आतंकी हमले का इनपुट है, इसलिए जल्द से जल्द अपनी यात्रा को ख़त्म कर लौट जाएं और इसके बाद अमरनाथ यात्रा को भी रोक दिया गया है। प्रमुख सचिव ने इस एडवाइजरी
 

श्रीनगर (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया कि राज्य में बड़े आतंकी हमले का इनपुट है, इसलिए जल्द से जल्द अपनी यात्रा को ख़त्म कर लौट जाएं और इसके बाद अमरनाथ यात्रा को भी रोक दिया गया है।

प्रमुख सचिव ने इस एडवाइजरी में कहा है कि पर्यटक और अमरनाथ यात्री जितना जल्द हो सके घाटी से लौट जाएं। इसमें कहा गया है कि अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के मद्देनजर ताजा खुफिया सूचनाओं और घाटी के हालातों के मद्देनजर ये सलाह दी जाती है कि अमरनाथ यात्री और पर्यटक जल्द से जल्द घाटी से लौट जाएं।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost