हल्दी लगने के बाद सोने गई दुल्हन को सांप ने काटा, डोली की जगह उठी अर्थी

शादी से पहले हल्दी की रस्म पूरी हुई, घर में खुशी का माहौल था। अगले दिन बेटी की शादी होनी थी। रस्म के बाद दुल्हन अपने कमरे में सोने चली गयी, लेकिन वहां जो हुआ उसने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। दुल्हन को एक जहरीले सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गयी।

 

धनबाद (उत्तराखंड पोस्ट) शादी से पहले हल्दी की रस्म पूरी हुई, घर में खुशी का माहौल था। अगले दिन बेटी की शादी होनी थी। रस्म के बाद दुल्हन अपने कमरे में सोने चली गयी, लेकिन वहां जो हुआ उसने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। दुल्हन को एक जहरीले सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गयी।

दिल दहला देने वाली ये खबर झारखंड के धनबाद की है। 16 जुलाई को 23 साल की पूनम कुमारी की शादी होनी थी। बुधवार की रात हल्दी की रस्म भी अच्छी तरह से हो गई। हल्दी की रस्म होने के बाद पूनम अपने कमरे में सोने चली गई। वहां पर एक जहरीला सांप कहीं छुपा बैठा था इसी सांप ने पूनम को काट लिया। सांप के काटने के बाद पूनम जोर से चिल्लाई, तुरंत ही परिवार के लोग उसके कमरे में पहुंचे और उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अगले दिन घर से पूनम की डोली उठनी थी लेकिन पूनम के पिता सत्येंद्र प्रसाद को अपनी बेटी की अर्थी उठानी पड़ी। पूनम के परिवार वालों ने बताया कि वो बीएसएस महिला कॉलेज धनबाद की छात्रा थी। 16 जुलाई को उसकी शादी होनी थी जिसे लेकर घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन सांप के काटने से पूनम की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।