शादी के बाद पति के साथ देव दर्शन के लिए गई दुल्हन हुई फरार, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश!

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दुर्गा का आधार कार्ड देखा गया तो वह फर्जी पाया गया। जांच पड़ताल में सामने आया कि दुर्गा ने ऐसी कई शादियां करके पैसे हड़प रखे हैं। जांच के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दुर्गा, कैलाश, पुष्पा और नीरज को मप्र से डिटेन किया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रतापगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की कोतवाली पुलिस ने फर्जी शादी करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यहां पुलिस ने नकली दुल्हन समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये लोग फर्जीवाड़ा कर कुंवारे लोगों को फंसाते हैं और फिर उन्हें शादी करवा देने का झांसा देते हैं। हाल ही में आरोपियों ने फर्जी दुल्हन से एक युवक की शादी करवाई। शादी के बाद पति नई नवेली दुल्हन को लेकर देव दर्शन के लिए ले गया तो वह वहां से मौका देखकर फरार हो गई।

प्रतापगढ़ कोतवाली प्रभारी भगवानलाल ने बताया कि तीन दिन पहले 12 सितंबर को गोपाल जोशी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि बीते 22 अगस्त को उसके भाई राकेश के रिश्ते के लिए मध्यप्रदेश के धामनोद में अर्जुनसिंह राव के घर पर गए थे। वहां पर उनको गांव के अर्जुनसिंह, कैलाश बैरागी, प्रेम कुंवर और पुष्पा पाटीदार ने दुर्गा नाम की लड़की को दिखाया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दुर्गा से राकेश ने बात भी की और फिर रिश्ता तय हो गया. 2 सितंबर को सभी लोग रतलाम कोर्ट में पहुंचे। वहां पर दोनों की नोटरी पब्लिक के सामने शादी कराई गई। कैलाश बैरागी के कहने पर 2 लाख 20 हजार नगद नीरज और पुष्पा पाटीदार को दिए गए थे। शादी के बाद वे लोग दुल्हन दुर्गा को साथ लेकर प्रतापगढ़ आ गए फिर 5 सितंबर को दुर्गा और राकेश दोनों होरी हनुमानजी दर्शन करने गए थे। वहां से दुर्गा चकमा देकर भाग गई।

इस पर शादी में शामिल हुए लोगों से दुर्गा के बारे में पूछताछ की गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सभी लोग झांसा देते रहे।