भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर, दुश्मनों पर रखेगा पैनी निगरानी, देखिए वीडियो

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को भारतीय वायुसेना को अपना पहला अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर मिल गया है। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के अधिकारकियों ने अमेरिका शहर एरिजोना में एक कार्यक्रम में इसे वायुसेना में शामिल किया। इस हेलीकॉप्टर का निर्माण बोइंग ने किया है। बता दें कि भारत ने साल 2015 में 22 अपाचे हेलीकॉप्टर की
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को भारतीय वायुसेना को अपना पहला अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर मिल गया है। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के अधिकारकियों ने अमेरिका शहर एरिजोना में एक कार्यक्रम में इसे वायुसेना में शामिल किया। इस हेलीकॉप्टर का निर्माण बोइंग ने किया है।

बता दें कि भारत ने साल 2015 में 22 अपाचे हेलीकॉप्टर की डील अमेरिकी सरकार से की है। अपाचे हेलीकॉप्टर के बारे में बात करें तो यह दुश्मनों पर सटीक निशाने के साथ हमला करने में भी समर्थ है। इसकी मदद से ग्राउंड पर क्या हो रहा है इसकी फोटोग्राफी भी की जा सकती है।

अपाचे हैलीकॉप्टर को अब समुद्री मार्ग के जरिए जुलाई के महीने में भारत लाया जाएगा। इस हेलीकॉप्टर को चलाने और इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए भारतीय वायुसेना के कुछ चुने हुए अधिकारियों को यूएस आर्मी बेस में ट्रेनिंग दी गई है। इस हेलीकॉप्टर की सबसे खास बात ये है कि पहाड़ी इलाकों में निगरानी रखना आसान है।

नीचे देखिए वीडियो-

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost