रोहित की हत्या करने के बात बहुत खुश थी अपूर्वा, पूछताछ में किए और भी खुलासे

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अपने पति रोहित शेखऱ तिवारी की हत्या की आरोपी अपूर्वा ने अपनी 2 दिनों की रिमांड के दौरान बड़े खुलासे किए। उसने पुलिस को बताया कि उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं थीं। उसने रोहित शेखर तिवारी को सिर्फ इसलिए चुना क्योंकि उसे लगता था कि इससे उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकेंगी। मर्डर
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अपने पति रोहित शेखऱ तिवारी की हत्या की आरोपी अपूर्वा ने अपनी 2 दिनों की रिमांड के दौरान बड़े खुलासे किए। उसने पुलिस को बताया कि उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं थीं। उसने रोहित शेखर तिवारी को सिर्फ इसलिए चुना क्योंकि उसे लगता था कि इससे उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकेंगी।

मर्डर की वारदात के बारे में अपूर्वा ने बताया कि 10 अप्रैल को तिवारी अपनी मां और दूसरे रिश्तेदारों के साथ उत्तराखंड के काठगोदाम गए थे। वे 15 अप्रैल को रात पौने 10 के करीब दिल्ली लौटे।

अपूर्वा ने बताया, ‘मैंने ध्यान दिया कि रोहित और वह महिला पिए हुए थे। मैंने रोहित को खाना परोसा और बाद में हम दोनों साथ में बेडरूम गए। करीब पौने 11 बजे उज्ज्वला और कुछ रिश्तेदार डिनर के लिए आए। इसलिए मैं और रोहत करीब साढ़े 11 बजे तक उनके जाने के तक उनके साथ रहे।’

अपूर्वा ने बताया कि करीब आधी रात को उसने डिनर खत्म किया और उसके बाद टीवी पर सावधान इंडिया देखा। करीब पौने एक बजे रात को उसने कपड़े बदले और वह रोहित के कमरे में दाखिल हुई। उसने बताया कि रोहित अभी सोया नहीं था और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। अपूर्वा ने महिला के बारे में उससे सवाल किए।

रोहित ने बताया कि महिला और उसने एक ही गिलास से शराब पी थी, जिससे वह नाराज हो गई। उसने कथित तौर पर पुलिस के सामने कबूल किया, ‘मैंने उसे मारना शुरू कर दिया। मैंने उसका गला पकड़ लिया और उसे दबाना शुरू कर दिया। फिर मैंने एक तकिए से उसका गला घोंट दिया।’

उसने बताया कि जब वह निश्चिंत हो गई अब वह बेजान है तो वह कमरे से बाहर निकल गई। उसे उम्मीद थी कि उसके पति की मौत के लिए उसके हृदय की बीमारी को जिम्मेदार माना जाएगा। उसने पुलिस को बताया कि वह पूरी रात यह सोचकर सो नहीं सकी कि उसने यह क्या कर दिया। लेकिन साथ-साथ उसे खुशी भी महसूस हो रही थी।

पूछताछ में उसने बताया, ‘काफी लंबे वक्त बाद मैं खुद को आजाद महसूस कर रही थी। मैंने रोहित को अपनी जिंदगी से निकाल दिया था। वह मेरे दुख का प्रमुख कारण बन गया था।’

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/