अपूर्वा काे शक था- राेहित के साथ शराब पीने वाली महिला का बेटा है राेहित की संतान

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) रोहित शेखर की हत्या की आरोपी पत्नी अपूर्वा शुक्ला तिवारी ने पुलिस पूछताछ में एक और खुलासा किया है। अपूर्वा ने बताया कि उसे शक था कि रोहित की करीबी महिला के साथ संबंध थे। उसे यह भी शक था कि महिला का बेटा भी रोहित की ही संतान है। इसी
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) रोहित शेखर की हत्या की आरोपी पत्नी अपूर्वा शुक्ला तिवारी ने पुलिस पूछताछ में एक और खुलासा किया है।

अपूर्वा ने बताया कि उसे शक था कि रोहित की करीबी महिला के साथ संबंध थे। उसे यह भी शक था कि महिला का बेटा भी रोहित की ही संतान है। इसी वजह से उसके दिल में नफरत गहरी हो चुकी थी।

आपको बता दें कि हत्या से पहले भी दोनों का इसी महिला को लेकर झगड़ा हुआ था। अपूर्वा ने बताया कि रोहित का भाई सिद्धार्थ भी अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा उस महिला के बेटे को देने की बात कहता था। इसके चलते अपूर्वा का शक गहरा गया था।

हालांकि, रोहित की मां उज्ज्वला अपूर्वा को कई बार समझा चुकी थीं कि महिला परिवार के सदस्य की तरह है। रोहित से उसका कोई गलत संबंध नहीं है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/