लॉकडाउन | कर्फ्यू के दौरान पुलिस पर हमला, एएसआई का हाथ काटा

पटियाला (उत्तराखंड पोस्ट) पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू के दौरान बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एक एएसआई का हाथ कट गया है तो कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। जानकारी के मुताबिक पंजाब के पटियाला में निहंग सिखों (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने
 

पटियाला (उत्तराखंड पोस्ट) पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू के दौरान बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एक एएसआई का हाथ कट गया है तो कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के पटियाला में निहंग सिखों (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) ने पुलिस पर हमला कर दिया और एक पुलिसकर्मी का हाथ पूरी तरह से काट दिया।

खबरों के मुताबिक घटना रविवार (12 अप्रैल) सुबह की है। सन्नौर सब्जी मंडी में निहंग सिंह खरीददारी के लिए आए थे। तभी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा। इस पर पुलिस और निहंग सिंहों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

इसके बाद आरोपियों ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। हमले में घायल सभी पुलिसकर्मियों को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ कट गया  है। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/