हजारों दीपों से जगमगाई अयोध्या, आज PM मोदी रखेंगे राम मंदिर की पहली ईंट

अयोध्या (उत्तराखंड पोस्ट) पूरे देश के लिए बुधवार 5 अगस्त 2020 का दिन ऐतिहासिक होगा। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। अयोध्या में आज इस भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले कल रात को लाखों दिये प्रज्जवलित किए गए और दीवाली जैसा माहौल नजर आया। संध्या आरती का समय होते ही
 

अयोध्या (उत्तराखंड पोस्ट) पूरे देश के लिए बुधवार 5 अगस्त 2020 का दिन ऐतिहासिक होगा। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे।

अयोध्या में आज इस भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले कल रात को लाखों दिये प्रज्जवलित किए गए और दीवाली जैसा माहौल नजर आया।

संध्या आरती का समय होते ही प्रभु श्रीराम के भजन बजने लगे। हर ओर ‘श्री राम चंद्र कृपालु भज मन, श्री राम जय राम जय जय राम’ की गूंज थी। इस बीच हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का भी पाठ चल रहा था। हर गली, हर भवन, हर कोना, हर दिशा तरंगित हो उठी।

 

नया घाट और राम की पैडी से हनुमानगढ़ी तक मार्ग के दोनों ओर माटी के दीप प्रज्जवलित किये गये। रोशनी से नहायी अयोध्या में हर ओर प्रसन्नता का वातावरण था। बच्चे इस क्षण को सेल्फी के जरिए यादगार बनाने में मगन थे।

 

 

इस दौरान पुलिस नजर लगातार बनी हुई थी। कारसेवकपुरम हो या नया घाट या हनुमान गढ़ी के आसपास का क्षेत्र- हर कोना रोशनी से नहाया हुआ था।

 

राम की पैड़ी पर करीब डेढ़ लाख दिये जलाए गए हैं। इसके अलावा अयोध्या के सभी बड़े मंदिरों और 50 अन्य मंदिरों में भी दीप प्रज्जवलित किये गए।

 

संध्या आरती में भजन का श्रवण, घंटा घड़ियाल, नगाडों की टंकार और शंखनाद वातावरण को अद्भुत बना रहा था। इस बीच बच्चों और युवाओं ने नया घाट सहित अयोध्या की कई सड़कों पर रंगोली सजायी। सरयू नदी का पुल भी रंग बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ था। रोशनी से नहायी सरयू मनोरम लग रही थी।

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/