बीजेपी विधायक का सोनिया पर बेहद आपत्तिजनक बयान, यहां नहीं लिख सकते, आप खुद सुन लीजिए

बलिया (उत्तराखंड पोस्ट) अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बीजेपी (BJP) विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने डांसर एक्टर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर ये बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने
 

बलिया (उत्तराखंड पोस्ट) अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बीजेपी (BJP) विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने डांसर एक्टर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर ये बयान दिया है।

सुरेंद्र सिंह ने यहां राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल गांधी जी की माता जी भी इटली में इसी पेशे से थी। जैसे आपके पिताजी ने सोनिया जी को अपना बना लिया था, आप भी सपना को अपना बनाएं। सबसे अच्छी बात है सास और बहू एक ही पेशे और कल्चर से रहेंगी।

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा अच्छा है कि राहुल जी अपनी कुल परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, अच्छी बात है। मैं धन्यवाद दूंगा कि जैसे आपके पिता ने सोनिया जी को अपना बना लिया था आप भी आज भारत की राजनीति में सपना को अपना बना करके नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करें। इसके लिए उन्हें साधुवाद.. लेकिन भारत की जनता कभी नर्तकी को देश चलाने की इजाजत नहीं देती, इसलिए देश चलाने की इजाजत मोदी जी जैसे चरित्रवान और ईमानदार नेता के हाथों में होगी। मुझे खुशी है कि राहुल जी नेताओं पर भरोसा छोड़कर नर्तकियों पर भरोसा करना शुरू कर दिए है। अच्छी बात ये है कि सास और बहू दोनों एक ही पेशे से होंगी। अब कांग्रेस की कमान एकस्वरुप और एक नक्शे से संचालित होगी जहां सपना होंगी।

मारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/