बड़ा हादसा | पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, मासूम बच्ची सहित 4 लोगों की मौत

एटा (उत्तराखंड पोस्ट) एटा के थाना मिरहची में शनिवार सुबह को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हुए हैं। धमाका इतनी तेज था कि फैक्ट्री के आसपास के मकान के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक कस्बा मिरहची के मोहल्ला गड्ढा
 

एटा (उत्तराखंड पोस्ट) एटा के थाना मिरहची में शनिवार सुबह को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हुए हैं।  धमाका इतनी तेज था कि फैक्ट्री के आसपास के मकान के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक कस्बा मिरहची के मोहल्ला गड्ढा स्थित एक मकान  में आतिशबाजी बनाई जा रही थी। मुन्नी देवी के नाम फैक्ट्री का लाइसेंस था। बताया गया है कि पटाखा फैक्टरी में 15 से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर धुंआ ही धुआं छा गया। घटनास्थल पर दूर-दूर तक मांस के लोथड़े पड़े हुए थे।

बताया जा रहा है कि मरने वालों में सोनी पत्नी मुनीम उम्र 35, शीतल पुत्री चन्द्रपाल उम्र 16 और रजनी पुत्री टाइगर है। मासूम रजनी का शव काफी दूर जाकर गिरा। वहीं कुछ शवों के तो चिथड़े उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि नरेश पुत्र सुखराम जाटव का पूरा परिवार मलबे में दबा हुआ है। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी राहत-बचाव कार्य जुटे हुए है। राहत बचाव कार्य जारी है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost