बड़ा हादसा | तेज रफ्तार बस ने सवारियों से भरे टेंपो को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) आगरा-जलेसर रोड बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार बस ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे बस जलेसर की तरफ बरात लेने जा रही थी। इसी दौरान
 

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) आगरा-जलेसर रोड बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार बस ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे  बस जलेसर की तरफ बरात लेने जा रही थी। इसी दौरान बस ने सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी।

मौके पर चीख पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया ।घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost