बड़ा हादसा | सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, माता-पिता गंभीर

फतेहपुर(उत्तराखंड पोस्ट) यूपी के फतेहपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो सगे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक हथगाम थाना क्षेत्र के चक इटैली गांव निवासी एक ही बाइक पर चार लोग उधन्नापुर गांव से अपने घर लौट रहे
 

 फतेहपुर(उत्तराखंड पोस्ट) यूपी के फतेहपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो सगे भाई  की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक हथगाम थाना क्षेत्र के चक इटैली गांव निवासी एक ही बाइक पर चार लोग उधन्नापुर गांव से अपने घर लौट रहे थे। दो दिन पहले सभी बीमार फूफा को देखने गए थे।तभी बिलंदा हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक की एक वाहन से टक्कर लग गई। इसके बाद पीछे से आ रही टवेरा ने सगे भाइयों को कुचल दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल माता-पिता को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost