बड़ा हादसा | अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

कन्नौज (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।एक बच्चा नहर में लापता है। जानकारी के मुताबिक कार में नौ लोग गोद भराई की रस्म करने के लिए ठठिया
 

कन्नौज (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।एक बच्चा नहर में लापता है।

जानकारी के मुताबिक कार में नौ लोग गोद भराई की रस्म करने के लिए ठठिया से छिबरामऊ जा रहे थे। इसी दौरान इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चटराआपुर गांव के पास कार गंग नहर में जा गिरी।हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई।

वहीं तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने कार शीशा तोड़कर रस्सी के सहारे आठ लोगों को बाहर निकाला, जबकि एक बच्चे का पता नहीं चल सका।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost