बड़ी खबर | IED बम धमाका, 2 जवान शहीद,3 घायल

 
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के होयातू गांव के वन क्षेत्र में आईईडी बम धमाका हो गया। इसमें दो जवान शहीद जबकि तीन घायल हो गए हैं। 
 
बड़ी खबर | IED बम धमाका, 2 जवान शहीद,3 घायल

झारखंड (उत्तराखंड पोस्ट) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के होयातू गांव के वन क्षेत्र में आईईडी बम धमाका हो गया। इसमें दो जवान शहीद जबकि तीन घायल हो गए हैं।

यह धमाका गुरुवार सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ। शहीद जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के थे। धमाके में  झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इसके अलावा सीआरपीएफ की 197 बटालियन का भी एक जवान घायल हो गया है। यह जानकारी सीआरपीएफ ने दी है। वहीं झारखंड पुलिस का कहना है कि आईईडी को नक्सलियों ने प्लांट किया था। धमाके के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।