बड़ी ख़बर | यहां लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, बंद रहेंगे होटल, रेस्टोरेंट और बार, पूरी जानकारी यहां

महाराष्ट्र कैबिनेट ने राज्य में बढ़ते कोरोना के मद्देनजर कोविड के लिए सख्त दिशानिर्देशों को लागू करने का फैसला लिया है। निर्देश सोमवार शाम 8 बजे से लागू हो जाएंगे। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ही रात में निकलने की अनुमति रहेगी।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र कैबिनेट ने राज्य में बढ़ते कोरोना के मद्देनजर कोविड के लिए सख्त दिशानिर्देशों को लागू करने का फैसला लिया है। निर्देश सोमवार शाम 8 बजे से लागू हो जाएंगे। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ही रात में निकलने की अनुमति रहेगी।

वहीं होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर खाना प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि पैकिंग सुविधा चालू रहेगी, इसके अलावा महाराष्ट्र में सभी पार्क बंद रहेंगे। साथ ही थियेटर भी बंद रहेंगे। यहां किसी भी बड़े शूट के लिए भी अनुमति नहीं रहेगी। वहीं उद्योग के लिए जल्द ही एसओपी जारी की जाएगी।

आपको बता दें कि मुंबई में शनिवार को कोरोना के 9,090 नए मामले सामने आए थे और 27 मौतें दर्ज की गई थीं जिसने सक्रिय मामलों को 62,187 तक पहुंचा दिया है। देश में सामने आ रहे कुल नए मामलों में आधे से अधिक मामले अकेले महाराष्ट्र से ही हैं। 3 अप्रैल को महाराष्ट्र में 49447 नए मामले सामने आए और 277 मौतें हुई हैं।