बड़ी खबर | गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से बड़ी खबर मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया है।
 

गढ़चिरौली (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से बड़ी खबर मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया है।

जानकारी के मताबिक सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। शुक्रवार सुबह कोटमी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। फायरिंग थमने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक 13 नक्सिलयों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस को शक है कि मारे गए नक्सलियों में कई बड़े कमांडर हो सकते हैं।

गढ़चिरौली गोंडिया रेंज के आईजी संदी पाटिल ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों को शक है कि कई नक्सली अभी भी कोटमी जंगल में छिपे हो सकते हैं, इसलिए काफी अलर्ट होकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।