बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन

पटना (उत्तराखंड पोस्ट) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का 82 साल की उम्र में सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र के निधन
 

पटना (उत्तराखंड पोस्ट) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का 82 साल की उम्र में सोमवार को  दिल्ली में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र के निधन पर गहरा शोक जताया है।

उनके साथ ही बिहार के विभिन्न दलों के नेताओं ने भी डॉक्टर मिश्र के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। सबने कहा है कि दिवंगत नेता के इस तरह चले जाने से बिहार की राजनीति को गहरा आघात लगा है। बिहार में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost