महिला नेता का अश्लील वीडियो एडिट कर किया वायरल, बीजेपी ने दो नेताओं को पार्टी से निकाला

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाली खबर है। यहां पर भाजपा नेत्री की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो पार्टी नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मेरठ (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाली खबर है। यहां पर भाजपा नेत्री की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो पार्टी नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमदत्त विहार के रहने वाले रवींद्र नागर ने कथित तौर पर नेत्री का एडिटिंग के जरिए अश्लील वीडियो बनाया। फिर उसे अपने करीबी पार्षद रवींद्र सिंह को दे दिया। सिंह ने फर्जी आईडी से वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मामले में दोनों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं बीजेपी ने दोनों नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकाल दिया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बुधवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के आदेश पर जागृति विहार मंडल के नेता रवींद्र नागर, वार्ड-18 के पार्षद रवींद्र सिंह और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजकुमार बजाज को पार्टी से निकाल दिया गया है। राजकुमार बजाज को गलत बयानबाजी के लिए पार्टी से निकाला गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वहीं रवींद्र सिंह और रवींद्र नागर पर आरोप है कि पार्टी की ही महिला नेता को बदनाम करने के लिए उन्होंने पहले तो एडिटिंग के जरिए उनका अश्लील वीडियो बनाया। फिर आपस में शेयर किया और बाद में फर्जी आईडी के जरिए उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल दोनों को अंतरिम जमानत मिल गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">