काला शनिवार | बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 7 नवजात की मौत, 5 घायल

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि उसे रात 11.32 बजे विवेक विहार क्षेत्र के ब्लॉक बी, आईटीआई के पास, बेबी केयर सेंटर से आग लगने की सूचना मिली थी। नौ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि इमारत से 12 नवजात शिशुओं को रेस्क्यू किया गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेहद दर्दनाक हादसे में 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक शिशु देखभाल केंद्र (Baby Care Centre) में भीषण आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई है, 12 बच्चों को कल देर रात रेस्क्यू कराया गया था उसमें से अस्पताल मे इलाज के दौरान 7 बच्चों की मौत हुई है, 5 बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि उसे रात 11.32 बजे विवेक विहार क्षेत्र के ब्लॉक बी, आईटीआई के पास, बेबी केयर सेंटर से आग लगने की सूचना मिली थी। नौ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि इमारत से 12 नवजात शिशुओं को रेस्क्यू किया गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दिल्ली फायर विभाग के मुताबिक, बेबी केयर सेंटर 120 गज की बिल्डिंग में बना था। फर्स्ट फ्लोर से 12 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया था जिसमें से 7 बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया 5 अभी भर्ती हैं। एक बच्चा जो  ICU में था उसने आज सुबह दम तोड़ दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बेबी केयर सेंटर के बगल  में एक बिल्डिंग थी उस पर भी आग की लपटें गई थी लेकिन गनीमत ये रही कि वहां कोई जनहानि नहीं हुई, बेबी केयर सेंटर के अंदर बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर पड़े हुए हैं। कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर आग में फटे भी थे जो मौके पर दिखाई दे रहा है। दमकल के 16 वाहन रात को मौके पर पहुंचे और करीब 50 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">