नहीं रहे ‘बॉर्डर’ के मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी, 1971 में पाक के किया था चित्

मोहाली (उत्तराखंड पोस्ट) ‘बॉर्डर’ के असली हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन हो गया है। शनिवार सुबह मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 77 साल थी और वह कैंसर से पीड़ित थे। सेक्टर 33 चंडीगढ़ के रहने वाले ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में
 

मोहाली (उत्तराखंड पोस्ट) ‘बॉर्डर’ के असली हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन हो गया है। शनिवार सुबह मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 77 साल थी और वह कैंसर से पीड़ित थे।

सेक्टर 33 चंडीगढ़ के रहने वाले ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में (लोंगेवाला चेकपोस्ट पर) एक अहम भूमिका निभाई थी। चांदपुरी ने अपने 90 सैनिकों के साथ पाक के 2000 सैनिकों का मुकाबला किया था और उन्हें खदेड़ दिया था। उस वक्त लोंगेवाला चेकपोस्ट पर कुलदीप सिंह चांदपुरी को मिलाकर सिर्फ 90 जवान थे।

बता दें कि 1997 में आई बॉर्डर फिल्म इन्हीं पर बनी है और ने इनके किरदार को सनी देओल ने निभाया है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/