बजट 2020 | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आयी बड़ी खुशखबरी, जानिए यहां

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) आज बजट पेश हो रहा है। इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी करने वाली है। इससे 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा फायदा होगा। DA में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2020 से लागू
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) आज बजट पेश हो रहा है। इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी करने वाली है। इससे 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा फायदा होगा। DA में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2020 से लागू होगी। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 21 प्रतिशत हो जाएगा।

आपको बता दें कि 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद साल में दो बार महंगाई भत्ता रिवाइज किया जाता है। पिछली बार DA 1 जुलाई 2019 में बढ़ाया गया था। उस वक्त केंद्रीय कर्मचारियों का DA 5 फीसदी हुआ था। इस बार DA में एक फीसदी की कमी है। नए महंगाई भत्ता लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का DA 17% से बढ़कर 21% हो जाएगा।

बढ़ोतरी का पैमाना | सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता AICPI (All India Consumer Price Index) इंडेक्‍स के प्‍वाइंट पर तय होता है। नवंबर 2019 में AICPI 328 प्‍वाइंट पर था जो दिसंबर 2019 में बढ़कर 330 हो गया है। इस हिसाब से DA में 4% की बढ़ोतरी होगी।

ये होगा फायदा | महंगाई भत्ता बढ़ने से अलग-अलग स्तर के कर्मचारियों की सैलरी में अलग बदलाव आएंगे। मसलन, अगर कोई लेवल 1 स्तर का अधिकारी है तो 4 फीसदी भत्ता बढ़ने से मासिक तनख्वाह में 720 रुपए बढ़ेंगे। इसी तरह सचिव स्तर के अधिकारी की तनख्वाह में 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे बजट करेंगी। पूरे देश की निगाहें आज वित्त मंत्री पर रहेंगी। व्यापार जगत से लेकर आम आदमी सभी उनके बजट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost