दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे चन्द्रबाबू नायडू ,ये है मांग
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू दिल्ली के आंध्र भवन में राज्य का दर्जा देने मांग को लेकर आज भूख हड़ताल पर बैठे है । अनशन शुरू करने से पहले नायडू नेमहात्मा गांधी को राजघाट पर और भीमराव अंबेडकर को आंध्रप्रदेश भवन में श्रद्धांजलि दी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जहां उन्हें समर्थन का ऐलान किया है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र भवन पहुंचकर नायडू से मुलाकात की।
नायडू से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ हूं। वह किस तरह के प्रधानमंत्री हैं? उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों से किए गिए वादों को पूरा नहीं किया। मिस्टर मोदी जहां कहीं भी जाते हैं झूठ बोलते हैं। उनकी अब कोई विश्वसनीयता नहीं बची है।’
प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए नायडू ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मामले में ‘राज धर्म’ का पालन नहीं किया क्योंकि उनकी सरकार ने राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिया है।’ उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री हमारे लोगों पर निजी हमले करते हैं तो हम भी उसका जवाब देने को तैयार हैं।
.Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/