जान बचाने के लिए बच्चे को हवा में उछाला, कार हादसे का LIVE वीडियो

ओरछा (मध्य प्रदेश) मध्य प्रदेश के ओरछा में झांसी से ओरछा आ रही कार हादसे का शिकार हो गई और नदी में जा गिरी। एक पुलिया पर टेंपो के साथ टक्कर होने के बाद कार नदी में गिर गई। कार में फंसे लोग जान बचाने के लिए मशक्कत करते दिखे। नदी में गिरे 5 लोगों
 

ओरछा (मध्य प्रदेश) मध्य प्रदेश के ओरछा में झांसी से ओरछा आ रही कार हादसे का शिकार हो गई और नदी में जा गिरी। एक पुलिया पर टेंपो के साथ टक्कर होने के बाद कार नदी में गिर गई।

कार में फंसे लोग जान बचाने के लिए मशक्कत करते दिखे। नदी में गिरे 5 लोगों में एक बच्चा भी था जिसे मुश्किल से बचाया गया।

वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स बच्चे को बचाने के लिए पुल पर खड़े लोगों की ओर फेंकता है लेकिन बच्चा लोगों तक पहुंचने से पहले ही पानी में गिर जाता है।

हालांकि पुल पर खड़े लोगों ने तुरंत नदी में उतर कर बच्चे को बचा लिया। बाद में सभी 5 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है।

नीचे देखिए वीडियो-
allowfullscreen

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost