हाफिज ने फिर उगला जहर, बोला- भारत को मिलता रहेगा, पठानकोट जैसा दर्द

नई दिल्ली: जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने पठानकोट सरीखे और हमलों की चेतावनी दी है। 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ने कहा है कि भारत को पठानकोट जैसे दर्द अभी और मिलते रहेंगे। पीओके में एक रैली को संबोधित करते हुए सईद ने कहा कि 8 लाख से ज्यादा फौजी कश्मीर में जनसंहार
 

नई दिल्ली: जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने पठानकोट सरीखे और हमलों की चेतावनी दी है। 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ने कहा है कि भारत को पठानकोट जैसे दर्द अभी और मिलते रहेंगे। पीओके में एक रैली को संबोधित करते हुए सईद ने कहा कि 8 लाख से ज्यादा फौजी कश्मीर में जनसंहार को अंजाम दे रहे हैं। रैली के दौरान भारत के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। हाफिज सईद उन आतंकवादियों में से एक है जिन पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा कर चुका है। वह 2008 में हुए मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी।