सर्वानंद सोनोवाल होंगे असम में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया है। भाजपा महासचिव जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने घंटे भर चली बैठक में यह फैसला किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी
 

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया है। भाजपा महासचिव जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने घंटे भर चली बैठक में यह फैसला किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल थे। नड्डा ने कहा कि असम की जनता सर्वानंद सोनोवाल को राष्ट्रीय नायक के तौर पर जानती है। संसदीय बोर्ड ने फैसला किया है कि पार्टी उनके नेतृत्व में असम चुनाव लड़ेगी। नड्डा ने ये भी दावा किया कि भाजपा असम में अपनी सरकार बनाने जा रही है।

53 वर्षीय सोनोवाल फिलहाल खेल और युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। सोनोवाल 2011 में भाजपा में शामिल होने से पहले ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष थे और एजीपी के नेता थे। उन्हें नवंबर में असम भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।

अगले कुछ महीनों में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें से असम से भाजपा को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं जहां 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान वह सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी।