सेना के इतिहास में पहली बार : दो सेवारत मेजर जनरल के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश

नई दिल्ली: भारतीय सेना के दो सेवारत मेजर जनरल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के लिए मामले में सीबीआई जांच करेगी। इन दोनों मेजर जनरल के नाम अशोक कुमार और एसएस लांबा बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्रालय को दोनों अधिकारियों के खिलाफ अज्ञात शिकायतें मिली थीं जिसकी प्रारंभिक जांच
 

 

नई दिल्ली: भारतीय सेना के दो सेवारत मेजर जनरल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के लिए मामले में सीबीआई जांच करेगी। इन दोनों मेजर जनरल के नाम अशोक कुमार और एसएस लांबा बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्रालय को दोनों अधिकारियों के खिलाफ अज्ञात शिकायतें मिली थीं जिसकी प्रारंभिक जांच कराने के बाद सीबीआई को यह मामला भेज दिया गया है। दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से बहुत अधिक मात्रा में संपत्ति एकत्र करने के आरोप लगे हैं।

ये दोनों मेजर जनरल दिल्ली में ही तैनात हैं। उनके खिलाफ आरोप हैं इन्होनें न केवल आय से अधिक संपत्ति बनाई है बल्कि प्रमोशन और पोस्टिंग में घूस खाई है। मेजर जनरल लांबा आर्मी ऑर्डनेंस कोर और मेजर जनरल लांबा आर्मी सप्लाई कोर में तैनात है। मेजर जनरल लांबा इसी महीने की 31 जनवरी और मेजर जनरल कुमार अगले महीने की 29 फरवरी को रिटायर होने वाले हैं।