12वीं पास छात्रा को मिली 3 करोड़ की स्कॉलरशिप, जानिए किसे और कैसे मिलती है ?

आशी बंसल साइलेंट वॉयस, लाउड व्हिस्परर्स नाम के एक कविता संग्रह की लेखिका भी हैं। इसमें 100 कविताएं हैं, उनके पास 500+ माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफिकेट, 3 इसरो सर्टिफिकेट के साथ-साथ कैलटेक, स्टैनफोर्ड जैसे विभिन्न विश्वविद्यालयों से 12 कोर्स सर्टिफिकेट भी हैं।

 
 

गाजियाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) 12वीं पास स्टूडेंट ने अमेरिका में पढ़ने के लिए तीन करोड़ की स्कॉलरशिप हासिल की है। छात्रा को अमेरिका की आईवी लीग कॉर्नेल यूनिवर्सिटी (कॉर्नेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग) में दाखिला लिया है। आशी को प्रतिष्ठित टाटा स्कॉलरशिप मिली है, जिसके तहत चार साल की पढ़ाई के लिए तीन करोड़ मिलते हैं। इसमें ट्यूशन फीस, हाउसिंग, फूड, किताबों सहित तमाम खर्च कवर होते हैं।

दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद, मेरठ रोड में पढ़ने वाली आशी बी. बंसल बचपन से ही पढ़ाई में तेज और आविष्कारों के प्रति जुनूनी है। आशी ने कम उम्र में ही शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। वह एक शेफ्टी शू भी बना चुकी हैं, जो आपात स्थिति में महिलाओं और बच्चों को बचा सकता है। आशी ने 2022 में सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की थी, इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में कई पुरस्कार हासिल किए हैं।

आशी बंसल साइलेंट वॉयस, लाउड व्हिस्परर्स नाम के एक कविता संग्रह की लेखिका भी हैं। इसमें 100 कविताएं हैं, उनके पास 500+ माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफिकेट, 3 इसरो सर्टिफिकेट के साथ-साथ कैलटेक, स्टैनफोर्ड जैसे विभिन्न विश्वविद्यालयों से 12 कोर्स सर्टिफिकेट भी हैं।

क्या है टाटा स्कॉलरशिप

अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और टाटा ट्रस्ट मिलकर इंडियन स्टूडेंट्स को हायर स्टडी के लिए स्कॉलरशिप देते हैं। टाटा स्कॉलरशिप कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 20 इंडियन स्टूडेंट्स को मिलती है। यह स्कॉलरशिप साल में एक बार प्रदान की जाती है, जिसमें ग्रेजुएशन की पूरी ट्यूशन फीस कवर होती है।

टाटा स्कॉलरशिप के लिए योग्यता-

भारतीय नागरिक होना चाहिए और भारत में ही सेकेंडरी तक की पढ़ाई पूरी की होनी चाहिए।

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन का ऑफर होना चाहिए।

नीड बेस्ड फाइनेंशियल एड के योग्य होना चाहिए।

TOEFL या IELTS पास होना चाहिए।

टाटा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया

टाटा स्कॉलरशिप के लिए कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन का ऑफर होना चाहिए। एडमिशन का अप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई किया जा सकता है। स्कॉलरशिप में कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, आर्ट एंड प्लानिंग, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, अप्लाइड इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को वरीयता मिलती है। टाटा स्कॉलरशिप के बारे में अधिक जानकारी के लिए कॉर्नेल यूनिवर्सिटी या टाटा ट्रस्ट की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।