कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, इनके बीच होगा मुकाबला

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट)आम आदमी पार्टी से गठबंधन की लंबी बहस के बाद सोमवार को कांग्रेस ने दिल्ली की सात में से 6 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है जो उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा
 

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट)आम आदमी पार्टी से गठबंधन की लंबी बहस के बाद सोमवार को कांग्रेस ने दिल्ली की सात में से 6 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है जो उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के सामने चुनौती पेश करेंगी।

जानिए किसे कहां से मिला टिकट-

पश्चिम दिल्ली- महाबल मिश्रा

उत्तर पश्चिम दिल्ली- राजेश लिलोठिया

नई दिल्ली- अजय माकन

पूर्वी दिल्ली- अरविंदर सिंह लवली

उत्तर पूर्व दिल्ली- शीला दीक्षित

चांदनी चौक- जेपी अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, उत्तर पूर्वी दिल्ली (नॉर्थईस्ट दिल्ली) से मनोज तिवारी पश्चिमी दिल्ली (वेस्ट दिल्ली) से प्रवेश वर्मा, दक्षिणी दिल्ली (साउथ दिल्ली) से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost