सनसनीखेज | कॉन्स्टेबल ने महिला साथी की हत्या कर शव जलाया, गिरफ्तार

हैदराबाद (उत्तराखंड पोस्ट) हैदराबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके मुताबिक यहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल को अपनी महिला कलीग की हत्या कर शव जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कथित तौर पर महिला के साथ रिलेशनशिप में था। पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में बहस होने
 

हैदराबाद (उत्तराखंड पोस्ट) हैदराबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके मुताबिक यहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल को अपनी महिला कलीग की हत्या कर शव जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी कथित तौर पर महिला के साथ रिलेशनशिप में था। पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में बहस होने के बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। कॉन्स्टेबल के बयान के आधार पर महिला का जला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है।

जानकारीके मुताबिक, आरोपी की उम्र 45 वर्ष है। वह और उसकी महिला साथी दोनों एक-दूसरे के साथ कथित तौर पर रिलेशनशिप में थे। 29 अप्रैल को महिला पुलिस थाने से रात 8 बजे अपने घर जाने के लिए निकली। बाद में आरोपी के साथ किसी निजी बात को लेकर महिला से बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी कॉन्स्टेबल ने मंदारिका की हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/