हादसा | फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

कानपुर (उत्तराखंड पोस्ट) कानपुर में मंगलवार सुबह पनकी की एक फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कानपुर में पनकी स्थित औद्योगिक इलाके में वेद सेसोमेकेनिका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री है। जिसमें वंदे भारत ट्रेन के अलावा रेलवे
 

कानपुर (उत्तराखंड पोस्ट) कानपुर में मंगलवार सुबह पनकी की एक फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर में पनकी स्थित औद्योगिक इलाके में वेद सेसोमेकेनिका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री है। जिसमें वंदे भारत ट्रेन के अलावा रेलवे की बोगी के पार्ट बनते हैं।

मंगलवार सुबह कारखाने में गैस सिलेंडर के पास सर्वेश पाल (28), रवींद्र, कुलदीप, छोटू, दीपक नाम के कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर फट गया। चपेट में आने से सर्वेश पाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार अन्य घायल हैं।

जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost