दिहाड़ी मजदूरी करने वाला अचानक बन गया 12 करोड़ का मालिक, जानिए कैसे

कन्नूर (उत्तराखंड पोस्ट) अचानक कब किसकी किस्मत बदल जाती है यह कोई नहीं जानता है।केरल के कन्नूर के रहने वाले पेरून्नन राजन एक ही दिन में उनकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की अब वो सीधे करोड़पति बन गए। दरअसल मलूर के थोलांबरा इलाके में रहने वाले 58 साल के राजन दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का
 

कन्नूर (उत्तराखंड पोस्ट) अचानक कब किसकी किस्मत बदल जाती है यह कोई नहीं जानता है।केरल के कन्नूर के रहने वाले पेरून्नन राजन एक ही दिन में उनकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की अब वो सीधे करोड़पति बन गए।

दरअसल मलूर के थोलांबरा इलाके में रहने वाले 58 साल के राजन दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। गरीब में रहने के बावजूद भी वो नियमित रूप से लॉटरी का टिकट खरीदते थे। उन्हें यकीन था कि किसी ना किसी दिन उनकी किस्मत जरूर बदलेगी।

पेरून्नन राजन के लिए 10 फरवरी का दिन जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ क्योंकि उन्हें अचानक पता चला कि वो 12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत गए हैं। ये खबर सुनने के बाद पेरून्नन राजन ने बताया कि उन्हें सब कुछ सपने जैसा लग रहा है। टैक्स कटने के बाद भी उन्हें लॉटरी के कम से कम 7 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Representative Image

इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पेरून्नन ने बताया कि वो सबसे पहले इन पैसों से अपना कर्ज उतारेंगे जिसके बाद बचे हुए पैसे से वो गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि पैसे की कितनी कीमत होती है और कमाना कितना मुश्किल होत है। इसलिए पैसों को बर्बाद नहीं करेंगे।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost