दर्दनाक हादसा | बारात से लौटते समय कार पलटने से दूल्हे के तीन चचेरे भाइयों की मौत

रोहतक (हरियाणा) (उत्तराखंड पोस्ट) रोहतक जिला के फरमाणा में बारात से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कार सवार दूल्हे के तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक करसोला गांव में मोनू नामक युवक की
 

रोहतक (हरियाणा) (उत्तराखंड पोस्ट) रोहतक जिला के फरमाणा में बारात से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कार सवार दूल्हे के तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक करसोला गांव में मोनू नामक युवक की शादी थी। मोनू की बारात रोहतक जिला के फरमाणा गांव गई हुई थी। शादी में 7 युवक एक ही कार में सवार होकर गए हुए थे।

जब वह वापस आ रहे थे तो फरमाणा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई ।जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/