कश्मीर में दो महीने ट्रेनिंग लेंगे महेंद्र सिंह धोनी, सेना ने मंजूर की अर्जी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना में टेरिटोरियल आर्मी की ट्रेनिंग की इजाजत मिल गई है। आर्मी चीफ बिपिन रावत ने धोनी को इसकी इजाजत दे दी है। अब धौनी पैराशूट रेजिमेंट में दो महीने की ट्रेनिंग लेंगे। यह ट्रेनिंग कश्मीर में हो सकती है लेकिन
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना में टेरिटोरियल आर्मी की ट्रेनिंग की इजाजत मिल गई है। आर्मी चीफ बिपिन रावत ने धोनी को इसकी इजाजत दे दी है।

अब धौनी पैराशूट रेजिमेंट में दो महीने की ट्रेनिंग लेंगे। यह ट्रेनिंग कश्मीर में हो सकती है लेकिन धोनी को किसी भी ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। धोनी ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे से खुद को अनुपलब्ध बताते हुए दो महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है। धोनी ने बीसीसीआई को अपने फैसले के बारे में बता दिया है और कहा है कि अब वे आर्मी में पैराशूट रेजिमेंट से जुड़ने जा रहे हैं।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost