जल्द इस टीवी शो में नजर आएंगे धोनी, सुनाएंगे वीर जवानों की कहानियां

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही एक टीवी सीरीज में सेना के पुरस्कृत अधिकारियों की कहानी सुनाते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धोनी अपने शो में बहादुर परमवीर चक्र और अशोक चक्र पुरस्कार विजेताओं की कहानियां सुनाएंगे। शो में सेना के अधिकारियों की
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही एक टीवी सीरीज में सेना के पुरस्कृत अधिकारियों की कहानी सुनाते नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धोनी अपने शो में बहादुर परमवीर चक्र और अशोक चक्र पुरस्कार विजेताओं की कहानियां सुनाएंगे। शो में सेना के अधिकारियों की आकर्षक कहानियां और विशेष सामग्री होगी।

टीवी सीरीज सैन्य अधिकारियों की निजी कहानियों को बताएगी क्योंकि धोनी अपने शो के माध्यम से देश की सेवा करने वाले वीर जवानों को सुर्खियों में लाना चाहते हैं। फिलहाल इस सीरीज की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost