कोर्ट में चल रहा था तलाक केस, पति की लग गई 565 करोड़ की लॉटरी, पत्नी बोली…

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोर्ट में चल रहे दंपती के तलाक के केस के दौरान एक हैरतअगेंज मामला सामने आया है। अमेरिका में रहने वाले रिचर्ड डिक जेलास्को की पत्नी से तलाक का केस चलने के दौरान 565 करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई। जानकारी के मुताबिक रिचर्ड की शादी 2004 में मैरी बेथ जेलास्को
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोर्ट में चल रहे दंपती के तलाक के केस के दौरान एक हैरतअगेंज मामला सामने आया है। अमेरिका में रहने वाले रिचर्ड डिक जेलास्को की पत्नी से तलाक का केस चलने के दौरान 565 करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई।

जानकारी के मुताबिक रिचर्ड की शादी 2004 में मैरी बेथ जेलास्को से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। 2013 में जब रिचर्ड की लॉटरी लगी तब दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था। लेकिन अब कोर्ट ने आदेश दिया है कि इनाम का आधा हिस्सा उन्हें पत्नी को देना होगा।

इस फैसले के खिलाफ रिचर्ड के वकील ने रिव्यू पिटीशन दायर की है।इसमें तर्क है कि लॉटरी लगना रिचर्ड की किस्मत है। इसमें पत्नी को हिस्सा देने पूरी तरह गलत है। वकील का कहना है कि अगर कोर्ट फैसला नहीं बदलती है तो वह सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost