हैरतअंगेज | मरीज के पेट से निकले 8 चम्मचें, 2 टूथब्रश और 2 स्क्रूड्राइवर

शिमला(उत्तराखंड पोस्ट)हिमाचल प्रदेश में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 8 चम्मच, 2 स्क्रूड्राइवर, 2 टूथब्रश और 1 रसोई चाकू को निगल लिया। मंडी के श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीज के पेट से डॉक्टरों ने सभी चीजें निकालीं। समाचार एजेंसी
 

शिमला(उत्तराखंड पोस्ट)हिमाचल प्रदेश में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 8 चम्मच, 2 स्क्रूड्राइवर, 2 टूथब्रश और 1 रसोई चाकू को निगल लिया। मंडी के श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीज के पेट से डॉक्टरों ने सभी चीजें निकालीं।

समाचार एजेंसी से बात करते हुए डॉ. निखिल ने कहा, ‘जांच के बाद, यह पाया गया कि कुछ धातु की वस्तुएं उसके पेट के अंदर थीं। हमारी सर्जन टीम ने तुरंत उसका ऑपरेशन किया। अब मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है

‘मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 35 वर्षीय मरीज कर्ण सेन सुंदरनगर नगर परिषद के वार्ड-7 बनायक के रहने वाले हैं। कर्ण सेन के भाई आशीष गुलेरिया और जीजा सुरेश पठानिया ने कहा कि कर्ण पिछले 20 साल से मानसिक तौर पर अस्थिर है। कई अस्पतालों में उसका इलाज करवाया गया है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost