इतने रुपये सस्ता हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, जानें नई कीमत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना लॉकडाउन के इस संकट के चलते तेल कंपनियों ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है बिना सबसिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 162 रुपए सस्ता हो गया है।नई दरें 1 मई से लागू हो गई हैं। दिल्ली में गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 162.50 रुपए सस्ता हुआ है। 1 मई
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना लॉकडाउन के इस संकट के चलते तेल कंपनियों ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है  बिना सबसिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 162 रुपए सस्ता हो गया है।नई दरें 1 मई से लागू हो गई हैं।

दिल्ली में गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 162.50 रुपए सस्ता हुआ है। 1 मई से यह दिल्ली में 581.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसके लिए 744 रुपये चुकाने होते थे।मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत  579 रुपए प्रति सिलेंडर होगी। गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर कोलकाता में 584.50 रुपए और चेन्नई में 569.50 रुपए का मिलेगा।

19 किलोग्राम LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी भारी कटौती की गई है। नई दिल्‍ली में 19 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 256 रुपए सस्‍ता हुआ है। अब गैस सिलेंडर की कीमत 1285.50 रुपए से घटकर 1029.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में इसकी कीमतें घटकर 1086.00 रुपए, मुंबई में 978.00 रुपए और चेन्‍नई में 1144.50 रुपए पर आ गई है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/