मां संग पानी के टैंक में गिरा हाथी का छोटा बच्चा, सेना के जवानों ने ऐसे बचाई जान, देखिये वीडियो

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) गुवाहाटी के सेना कैंप के अंदर स्थित पानी के टैंक में हाथी और उसका बच्चा गिर गए। भारतीय सेना और असम वन विभाग ने आखिरकार दोनों को सुरक्षित बचा लिया है। घटना गुवाहाटी के नारेंगी इलाके में स्थित सेना के कैंप की है, यहां बच्चा और उसकी मां झुंड से अलग
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) गुवाहाटी के सेना कैंप के अंदर स्थित पानी के टैंक में हाथी और उसका बच्चा गिर गए। भारतीय सेना और असम वन विभाग ने आखिरकार दोनों को सुरक्षित बचा लिया है।

घटना गुवाहाटी के नारेंगी इलाके में स्थित सेना के कैंप की है, यहां बच्चा और उसकी मां झुंड से अलग हो गए। इसी दौरान वे पानी पीने पहुंचे तो वहीं गिर गए।रविवार सुबह जब सुबह सेना के जवानों की नजर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों और वन विभाग को सूचित किया।

allowfullscreen

इसके बाद जवानों और वनकर्मियों ने जेसीबी, रस्सी और अन्य चीजों से दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को पानी की टंकी से सुरक्षित निकाला।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost