नेपाल से आ रहे थे नकली नोट, गिरफ्तार युवक ने किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कश्मीर पर पूरी तरह अकेले पड़ चुका पाकिस्तान अब भारत में नकली नोट भेजने के लिए अब इंडो-नेपाल बॉर्डर का इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस ने 5.50 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ नेपाली नागरिक आलम अंसारी गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब चार महीने की तफ्तीश के बाद उसे गिरफ्तार कर दो हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। वह पांच साल से नकली नोटों की खेप भारत ला रहा था। इन नकली नोटों की क्वालिटी काफी अच्छी है।
नेपाली निवासी आलम अंसारी (27) को गिरफ्तार कर दो हजार के 275 नकली नोट बरामद किए गए। अंसारी ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्य रक्सोल, बिहार के हैं। वे दिल्ली, एनसीआर, बिहार और देश के अन्य हिस्सों में नकली नोट सप्लाई करते थे। अंसारी नेपाल के तीन लोगों से नकली नोट लेकर भारत में सप्लाई करता था। उसने बताया कि नकली नोट पाकिस्तान से नेपाल और वहां से भारत आते हैं। बताया गया कि पहले नकली नोट बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के मालदा आते थे। वहां से इन्हें भारत के अन्य हिस्सों में भेजा जाता था।
demo picYoutube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost
Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost