KBC के सीजन 11 का पहला करोड़पति बना ये शख्स, पिता हैं साधारण किसान

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) टीवी जगत के बेहद लोकप्रिय शो KBC के सीजन-11 को पहला करोड़पति मिल गया है। बिहार के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के निवासी सनोज राज ने 15वें सवाल का सही जवाब देकर यह कमाल कर दिखाया है। दरअसल, सोनी चैनल ने मंगलवार को अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर आने
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) टीवी जगत के बेहद लोकप्रिय शो KBC के सीजन-11 को पहला करोड़पति मिल गया है। बिहार के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के निवासी सनोज राज ने  15वें सवाल का सही जवाब देकर यह कमाल कर दिखाया है।

दरअसल, सोनी चैनल ने मंगलवार को अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो पोस्ट किया, जिसमें सनोज राज 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतते दिख रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट के अनुसार अब वह सात करोड़ रुपये के सवाल के लिए खेलेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को सनोज से जुड़े एपिसोड का प्रसारण होगा।

बताया गया कि बिहार के सनोज राज ने कभी महानगर नहीं देखा था। उनके पिता रामजनम शर्मा साधारण किसान हैं। सनोज ने जहानाबाद से ही अपनी पढ़ाई की है। उन्होंने वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है और उसके बाद दो वर्ष से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost