खुशख़बरी | 1 जुलाई से इतने पर्सेंट बढ़ जाएगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA! मिलेगी ज्यादा सैलरी

कोरोना संकट में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पिछले साल कोरोना की वजह से सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स क महंगाई भत्ता (DA) और महंगा राहत (DR) रोक लिया था, लेकिन इस बार ये उन्हें दोबारा मिलना शुरू हो जाएगा।
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पिछले साल कोरोना की वजह से सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स क महंगाई भत्ता (DA) और महंगा राहत (DR) रोक लिया था, लेकिन इस बार ये उन्हें दोबारा मिलना शुरू हो जाएगा।


लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशर्स के खातों में जल्द ही बढ़ी हुई सैलरी आना शुरू हो जाएगी। सरकार संसद में कह चुकी है कि 1 जुलाई 2021 से इनका रुका हुआ महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) फिर से शुरू कर दिया जाएगा।


महंगाई भत्ता जो अभी 17 परसेंट की दर से मिलता है, इसमें 11 परसेंट का इजाफा किया जा सकता है यानी ये सीधा 28 परसेंट होने की उम्मीद है।


आपको बता दें कि मोदी सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का DA और DR रोक दिया था। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 जुलाई 2021 इन्हें रिवाइज दरों पर वापस शुरू कर दिया जाएगा। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबरों के मुताबिक अभी कर्मचारियों को 17 परसेंट की दर से DA, DR मिलता है, वो बढ़कर 28 परसेंट हो सकता है।


आपको बता दें कि पिछले महीने ही वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य सभा में एक लिखित जवाब में बताया था कि 1 जुलाई से केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को डीए का पूरा फायदा मिलेगा। उन्हें जनवरी से जून 2021 तक के लिए फ्रीज किए गए DA के साथ इसमें हुई बढ़ोतरी का भी लाभ मिलेगा।


मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबर के मुताबिक AICPI (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के ताजा आंकड़ों में बताया गया है कि जनवरी से जून 2021 की अवधि के लिए कम से कम 4 परसेंट DA बढ़ोतरी का अनुमान है। ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि जनवरी से जून 2020 के लिए 3 परसेंट DA और जुलाई से दिसंबर 2020 के लिए घोषित 4 परसेंट DA को भी केंद्रीय कर्मचारियों के मौजूदा DA में जोड़ दिया जाए, जो कि अभी 17 परसेंट हैं यानी कुल (17+4+3+4) 28 परसेंट DA हो जाएगा।


DA की बहाली के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का प्रॉविडेंट फंड (PF) भी बढ़ेगा. ध्यान देने वाली है कि केंद्रीय कर्मचारियों का PF योगदान का कैलकुलेशन बेसिक सैलरी प्लस DA के फॉर्मूले से हो गए।