मोदी सरकार का देश के सभी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब सभी को एक ही दिन मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मोदी सरकार ने देश के सभी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, मोदी सरकार एक बड़ा फैसला ले सकती है जिसके बाद देश के सभी कर्मचारियों को एक ही दिन सैलरी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार एक देश, वेतन का दिन एक सिद्धांत पर काम कर रही है। केंद्रीय श्रम
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मोदी सरकार ने देश के सभी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, मोदी सरकार एक बड़ा फैसला ले सकती है जिसके बाद देश के सभी कर्मचारियों को एक ही दिन सैलरी मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार एक देश, वेतन का दिन एक सिद्धांत पर काम कर रही है। केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बताया है कि  केंद्र सरकार ‘देश एक, वेतन का दिन एक’ प्रणाली लाने की तैयारी कर रही है।

केंद्रीय श्रम मंत्री ने कहा कि संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार इस व्यवस्था को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। संतोष गंगवार ने कहा कि अलग-अलग सेक्टर के कर्मचारियों  का वेतन समय पर सुनिश्चित करने के लिए पूरे देश में एक ही दिन वेतन दिए जाने का प्रावधान होना चाहिए. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि इसके लिए जल्द ही कानून बनाया जाए।

केंद्रीय मंत्री ने सेक्योरिटी लीडरशिप समिट, 2019 में कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए सभी सेक्टरों में एक समान न्यूनतम वेतन की दिशा में भी काम कर रही है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost