कोरोना | पहले इन क्लास के बच्चों के लिए खुलेंगे स्कूल ! जानिए क्या है सरकार का प्लान ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती तादाद के बीच केंद्र सरकार सितंबर के महीने से स्कूलों को फिर से खोलने के लिए चर्चा कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार का विचार है कि बड़ी कक्षाओं (10वीं-12वीं) के लिए स्कूल सितंबर और नवंबर के बीच शुरू हो सकते
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती तादाद के बीच केंद्र सरकार सितंबर के महीने से स्कूलों को फिर से खोलने के लिए चर्चा  कर रही है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार का विचार है कि बड़ी कक्षाओं (10वीं-12वीं) के लिए स्कूल सितंबर और नवंबर के बीच शुरू हो सकते हैं।

इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की अध्यक्षता में चर्चा की गई है। पहले चरण में, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को स्कूल आने के लिए कहा जाएगा। यदि किसी स्कूल में एक ही कक्षा के चार सेक्शन है, तो ऑल्टरनेटिव दिनों में हर दो सेक्शन के छात्रों को बुलाया जाएगा।

 

इसके साथ ही स्कूल का समय आधा कर दिया जाएगा। जहां  5 से 6 घंटे  आमतौर पर स्कूल चलते हैं। उसे  2 से 3 घंटे कर दिया जाएगा। इसी के साथ स्कूल को एक घंटे का समय सैनिटाइज करने के लिए दिया जाएगा। वहीं स्कूल में  33% स्टाफ को आने की अनुमति होगी।

 

स्कूल को लेकर निर्णय को इस महीने के अंत में जारी किया जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय राज्यों पर छोड़ा जा सकता है कि छात्रों को स्कूलों में वापस कैसे बुलाया जाए।

 

पिछले हफ्ते सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों को लिखे पत्र में, मंत्रालय ने उन्हें माता-पिता की प्रतिक्रिया प्राप्त करने का निर्देश दिया था। खबर है कि कुछ राज्यों ने अपना आकलन भेज दिया है जबकि कई राज्य अभी भेजने की प्रक्रिया में हैं।

 

बहरहाल देश में कोरोना के केस 20 लाख के पार पहुंच गए हैं। ऐसे में अगर सरकार भविष्य में स्कूल खोलने के फैसला लेती है तो अहम बात ये होगी कि क्या अभिभावक अपने बच्चों को इस स्थिति में स्कूल भेजे का साहस दिखा पाएंगे।

 

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/