टायर फटने से पलट गई दूल्हे की कार, छोटे भाई समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

कार कुछ दूर बढ़ी तभी दूल्हे को याद आया कि उसकी शेरवानी घर पर ही छूट गई है। लिहाजा वह कार से उतरकर दूसरी गाड़ी से शेरवानी लेने वापस घर चला गया इसलिए हादसे के वक्त वह कार में नहीं था, जिसके चलते उसकी जान बच गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ग्रेटर नोएडा/ देवरिया (उत्तराखंड पोस्ट) शादी के उत्सव में उस वक्त मातम पसर गया, जब दूल्हे की कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यूपी के ग्रेटर नोएडा से देवरिया जिले के बरहज के लिए निकली दूल्हे की अर्टिगा कार हादसे का शिकार हो गई। टायर फटने की वजह से कार यमुना एक्सप्रेस वे पर कुबेरपुर के पास पलट गई, जिससे कार में सवार दूल्हे के छोटे भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि, तीन लोग घायल हो गए। दूल्हे पक्ष पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शेरवानी ने बचाई जान

नोएडा में परछावन रस्म के बाद जैसे ही कार कुछ दूर बढ़ी तभी दूल्हे को याद आया कि उसकी शेरवानी घर पर ही छूट गई है। लिहाजा वह कार से उतरकर दूसरी गाड़ी से शेरवानी लेने वापस घर चला गया इसलिए हादसे के वक्त वह कार में नहीं था, जिसके चलते उसकी जान बच गई।

जब इस हादसे की खबर लड़की के परिजनों को मिली तो शहनाई वाले घर में मातम छा गया। लड़की पक्ष के लोग फौरन ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। फिलहाल, शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दरअसल, देवरिया जिले के बरहज नगर पालिका क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड के रहने वाले रमाकांत पटेल की 6 बेटियां हैं। रमाकांत इंदौर में किसी कंपनी में एक छोटी सी नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी मीरा देवी व बेटियां घर पर ही रहती हैं। रमाकांत ने 4 बेटियों की शादी कर दी है, पांचवीं बेटी प्रियंका की दो महीने पहले इंगेजमेंट हुई थी। बीते दिन उसकी शादी थी लेकिन उससे पहले ये हादसा हो गया।

वहीं लड़के पक्ष के लोग मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में पूरा परिवार ग्रेटर नोएडा में रहता है। दूल्हे संतोष पटेल के पिता नहीं हैं। संतोष तीन भाइयों में सबसे बड़ा है, उसी की शादी होनी थी। संतोष पटेल की बारात 20 अप्रैल शनिवार की रात में नोएडा से चली। 21 अप्रैल को बारात देवरिया पहुंचनी थी। मगर 21 अप्रैल को सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर कुबेरपुर के पास दूल्हे संतोष की अर्टिगा कार का अगला टायर फट गया। स्पीड तेज होने के चलते कार कई बार पलटी और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे से कुछ देर पहले दूल्हा संतोष शेरवानी लेने के लिए गाड़ी से उतर गया था, जिससे उसकी जान बच गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">