कोरोना का कहर | 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

लंदन(उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। कोरोना के कहर के बीच ब्रिटेन से बड़ी खबर आई है। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। क्लेरेंस हाउस ने बुधवार को घोषणा की है कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव
 

लंदन(उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। कोरोना के कहर के बीच ब्रिटेन से बड़ी खबर आई है। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। क्लेरेंस हाउस ने बुधवार को घोषणा की है कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है मगर उनका स्वास्थ्य ठीक है।

71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था।यहां वह अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे, जिनका टेस्ट निगेटिव आया है। क्लेरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार और चिकित्सा सलाह के अनुसार सरकार और चिकित्सा सलाह के अनुसार प्रिंस और डचेस ने अब स्कॉटलैंड में घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही चार्ल्स की मुलाकात मोनैको के प्रिंस ऐल्बर्ट से हुई थी जो बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost