तकरार पर मुख्यमंत्री और किशोर की दिल्ली दरबार में पेशी

उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की आज दिल्ली दरबार में पेशी होगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली में समन्वय समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में मौजूद रहेंगी। बैठक में उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच तकरार के मामले पर चर्चा
 

उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की आज दिल्ली दरबार में पेशी होगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली में समन्वय समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में मौजूद रहेंगी। बैठक में उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच तकरार के मामले पर चर्चा हो सकती है।

ये बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि राजनीतिक अस्थिरता के बाद हरीश रावत के दोबारा से मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद हरीश रावत के फैसलों को लेकर किशोर उपाध्याय सवाल उठाते रहे हैं और सार्वजनिक मंच पर भी कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। जिससे सरकार और संगठन के बीच तकरार खुलकर सबके सामने आ गई है।

ऐसे में कांग्रेस आलाकमान की भी कोशिश होगी कि चुनावी बेला में सरकार और संगठन के बीत की तकरार को थामा जाए और बीच की इस खाई को पाट कर सभी नेताओं को चुनाव के लिए एकजुट किया जाए ताकि मिशन 2017 फतह किया जा सके।