हेड कांस्टेबल ने AK-47 से पत्नी समेत ससुराल वालों को भून डाला, जानिए वजह

मोगा (उत्तराखंड पोस्ट) पंजाब के मोगा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने सरकारी एके-47 से गोलियां बरसाकर पत्नी-सास, साले और साले की पत्नी की हत्या कर दी। इस निर्मम हत्याकांड में 10 साल की साले की बेटी भी घायल है। जिसका इलाज चल रहा है।
 
वारदात मोगा जिले के गांव सेद जलालपुर की ही है। हेड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह ने रविवार की सुबह करीब 6 बजे अपने ससुराल में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कुलविंदर सिंह ने इस हत्याकांड को अंजाम देने बाद थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।ससुराल परिवार के चार सदस्यों के हत्याकांड के पीछे सुअर फार्म को कारण बताया जा रहा है।

आरोपी ने कुछ समय पहले अपनी ससुराल में सुअर फार्म खोला था। उक्त फार्म आरोपी कुलविंदर सिंह के ससुराल की जगह पर था। अब ससुराल वाले उससे जमीन वापस मांग रहे थे। इसी बात पर कुलविंदर सिंह का ससुराल में विवाद चल रहा था।आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह शनिवार की रात अपनी पत्नी राजविंदर सिंह के साथ ससुराल आया था।

इस दौरान ज्यादा शराब पीने के चलते कुलविंदर सिंह का अपने साले व सास के साथ जमीन को लेकर झगड़ा हो गया। माहौल गरमाने पर ससुराल परिवार ने मौके पर पुलिस को बुला लिया और पुलिस आरोपी को थाने ले गई।सुबह करीब पांच बजे जब कुलविंदर सिंह की शराब उतर गई तो पुलिस ने उसे थाने से रिहा कर दिया। इसके बाद कुलविंदर सिंह सीधा अपने ससुराल आया और सरकारी एके-47 से अपनी पत्नी, सास, साले और साले की पत्नी की हत्या कर दी।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost